×

बॉब डिलन ने कहा, नोबेल पुरस्कार ने मुझे निशब्द कर दिया

Location: न्यूयॉर्क                                                  👤Posted By: Digital Desk                                                                         Views: 19035

न्यूयॉर्क : अमेरिकी गीतकार, लेखक बॉब डिलन ने आखिरकार साहित्य के लिए मिला नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया है। नोबेल फाउंडेशन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, डिलन ने स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव सारा डेनियस से संपर्क करके पुरस्कार स्वीकार कर लिया।



बीबीसी के मुताबिक, डिलन ने कहा कि नोबेल पुरस्कार के बारे में खबर ने मुझे नि:शब्द कर दिया। मैं सम्मान की सराहना करता हूं। फाउंडेशन के अनुसार, यह डिलन पर निर्भर करता है कि वह इस साल के आखिर में होने वाले पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेते हैं या नहीं। डिलन ने स्वीडिश अकादमी के निरंतर प्रयास के बावजूद नोबेल पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।



स्वीडिश अकादमी के प्रशासनिक निदेशक ऑड शेडरिच ने मंगलवार को कहा था कि हमने कोशिश बंद कर दी है..हमने उनके प्रबंधक और दोस्त को सभी जरूरी सूचनाएं दे दीं..लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला है। डिलन को 13 अक्टूबर, 2016 को साहित्य का नोबेल पुरस्कार विजेता घोषित किया गया था।

Related News

Latest News

Global News