Bhopal: मंत्रीमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
25 दिसम्बर 2018। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने नवगठित मंत्रीमंडल को आज राज भवन में शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमल नाथ उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में 28 विधायकों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में डॉ. विजय लक्ष्मी साधो, सज्जन सिंह वर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, डॉ. गोविंद सिंह, बाला बच्चन, आरिफ अकील, बृजेन्द्र सिंह राठौर, प्रदीप जायसवाल, लाखन सिंह यादव, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, श्रीमती इमरती देवी, ओंकार सिंह मरकाम, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पांसे, उमंग सिंघार, हर्ष यादव, जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, पी.सी. शर्मा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सचिन सुभाष यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल और तरुण भनोत शामिल हैं।
राज्यपाल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ लेने के बाद बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव बी.पी. सिंह ने किया।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी
Location:
Bhopal
👤Posted By: Digital Desk
Views: 1555
Related News
Latest News
- पतंजलि फूड्स (रूचि सोया) के फेमस ब्रांड रूचि तेल के नाम और डिज़ाइन की कॉपी कर नकली ए रिच स्टार तेल बेचने वाली कंपनी पर बड़ी कार्यवाही
- भोपाल: महिलाओं के मॉर्फ्ड वीडियो, चाइल्ड पोर्न की शिकायतें एक साल में तीन गुना बढ़ी
- कंगना रनौत बैक्स कालिंग उर्मिला मातोंडकर 'सॉफ्ट प**न स्टार' | Aditi & सिद्धार्थ'स इंगेजमेंट
- शॉपिफाई प्लगइन्स ने लगभग 2K स्टोर्स से डेटा लीक किया
- ऑल पावर. ऑल यू. - अब तक के सबसे शक्तिशाली वनप्लस नॉर्ड के लॉन्च में सिर्फ 1 हफ्ते का समय बाकी