×

विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री जोशी के निधन पर शोक व्यक्त

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: DD                                                                         Views: 1180

Bhopal: 24 नवम्बर 2019। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन. पी.प्रजापति, उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की है।
         विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रजापति ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री जोशी ने विधायक,मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की उल्लेखनीय सेवा करते हुए लोकतंत्र के उत्कृष्ट मूल्यों का निर्वहन किया। श्री जोशी के निधन से प्रदेश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ,लोकप्रिय प्रशासक तथा कर्मठ समाजसेवी खो दिया है।उन्होंने श्री जोशी को निर्मल छवि का दूरदर्शी और मानवीय नेता बताते हुए कहा कि उनका निधन सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति है।
      विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री कावरे ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री जोशी  के निधन से प्रदेश में एक श्रेष्ठ राजनेता की कमी हुई है। सार्वजनिक जीवन मे उनके योगदान व सेवा-समर्पण के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।
        विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि श्री जोशी ईमानदार,अनुशासन प्रिय,कर्मठ नेता और प्रखर वक्ता थे।श्री जोशी को उत्कृष्ट मूल्यों का साधक बताते हुए कहा  है कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन मे शून्य उत्पन्न हुआ है।लोकतंत्र को मजबूत करने में और प्रदेश की समृद्धि में श्री जोशी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Related News

Latest News

Global News