×

सखी सावन महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ दिखाई स्वरोजगार की ताकत

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 2279

Bhopal: 24 अगस्त 2018। सावन का महीना महिलाओं के तीज-त्यौहार के लिए विशेष होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ह्यूमन राइट्स मिशन द्वारा सखी सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरे रंग के भारतीय परिधानों और हरी चूड़ियों से सजी महिलाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल द्वारा ह्यूमन राइट्स मिशन की मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया।



ह्यूमन राइट्स मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के द्वारा सावन के महीने में मल्हार जैसे मधुर संगीत और नृत्य पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस आयोजन के द्वारा स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को एक मंच दिया गया, जहां पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को प्रस्तुतिकरण हुआ, साथ ही दिव्यांग बच्चों ने मंच पर आकर सुन्दर प्रस्तुतियां भी दीं।



कार्यक्रम के बारे में बताते हुए ह्यूमन राइट्स मिशन की प्रदेशाध्यक्ष नीलम पाठक ने बताया कि मां भारती के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले राग मल्हारी एवं नृत्य प्रस्तुति हुई। जिसमें महिलाओं ने अपनी सहभागित दर्ज की और सावन के गीतों पर ताल से ताल मिलाकर कदम थिरकाए। इसके बाद दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में समस्त स्वरोजगारी बहनों का सम्मान भी किया गया।



एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल सुरजीत कौर ह्यूमन राइट्स मिशन की मेंबर्स को सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ह्यूमन राइट्स मिशन मानव अधिकारों के लिए काम कर रहा है, जो कि सराहनीय है, लेकिन इस तरह के आयोजनों के लिए भी यह धन्यवाद का पात्र है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण औऱ उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को मंच देकर ह्यूमन राइट्स मिशन ने उनका हौसला बढ़ाया है, जो कि तारीफ के काबिल है।





Related News

Latest News

Global News