×

हृषिकेश चुरी का गाना 'महफुज़' दर्शकों में हो रहा हैं व्हायरल

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 19122

Bhopal: सनी लिओनी की फिल्म 'तेरा इंतजार' जिसकी हम प्रतीक्षा कर रहे है, २४ नवंबर को रिलीज हो रही है।

अरबाज खान को इस फिल्म में सनी लिओनी के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। जबसे इस फिल्म के गीतों का ऑडियो रिलीज हुआ है, पार्श्व गायक हृषिकेश चुरी ने गाया हुआ 'महफुज़' ये गाना दर्शकों में सबसे ज़्यादा व्हायरल हो रहा है।



हृषिकेश चुरी को हम सब फिल्म 'हाउसफुल' के 'टाँग उठाके' के पार्श्व गायक और हाल ही में हुए 'सारेगमपा लिटिल चॅंप्स'

के ग्रॅंड ज्यूरी के रूप में पहचानते है। उनकी आवाज़ अनोखी और भावपूर्ण है| इस नए गीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं बहुत भावुक हूँ, और मुझे हमेशा दर्शकों के दिल से कनेक्ट करनेवाले रोमांटिक और दिल को छू लेनेवाले गीत गाना अच्छा लगता है| इसलिए मुझे एक अत्यंत रोमांटिक सोलो गीत गाने का मौका देने के लिए मैं संगीत निर्देशक राज आशू को धन्यवाद देता हूँ। मेरे विभिन्न सोशल मीडिया पृष्ठों पर मेरे प्रशंसकों के संदेशों के बाढ़ से और बहुत सारे लोगों की विशाल प्रतिक्रियाओं से मैं अभिभूत हुआ हूँ और एक पार्श्व गायक के रूप में,वास्तविक अर्थ में से 'मेहफुज' हो रहा हूँ।

Related News

Latest News

Global News