News | International | National | Film | Space | Sports | Fashion | Business | Health | Environment |Articles | Education | Live TV |
 | About Us | Contact Us | Advertise with us |  Photo Gallery | Yellow Pages Bhopal | Tourism | Important Links|Media Links | Home |
   
 
 

देशी-विदेशी मदिरा दुकानों की नीलामी से 33 प्रतिशत अधिक रिकार्ड आय
Gwalior:Saturday, March 6, 2010: राज्य शासन द्वारा अनुमोदित आबकारी नीति के अन्तर्गत आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2010-11 के लिए देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के निष्पादन के प्रथम चरण में नवीनीकरण संबंधी कार्यवाही 11 फरवरी, 2010 को सम्पन्न हुई। इस कार्यवाही में विभाग को आशातीत सफलता मिली। प्रदेश की वर्तमान वर्ष की कुल 3537 देशी-विदेशी मदिरा दुकानें एवं वर्ष 2010-11 की नवीन खोली गई 152 देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, इस प्रकार कुल 3689 दुकानों में से नवीनीकरण के माध्यम से 2235 मदिरा दुकानों का निराकरण किया गया। इन दुकानों के निष्पादन से 1321.88 करोड़ रुपए की आय हुई, जो गत वर्ष की आय 1101.57 करोड़ रुपए के विरुद्ध 20 प्रतिशत ज्यादा है।
द्वितीय चरण में देशी-विदेशी मदिरा दुकानों को टेण्डर द्वारा निष्पादन करने पर कुल 1047 दुकानों का निष्पादन किया गया। इस प्रकार इन 1047 दुकानों के निष्पादन से आबकारी विभाग को 826.31 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई, जो गत वर्ष की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक रही। उल्लेखनीय है कि यह रिकार्ड वृद्धि है।
इस प्रकार प्रदेश में अब तक देशी एवं विदेशी मदिरा की कुल 3282 दुकानों का निष्पादन हो चुका है जिससे राज्य शासन को 2148 करोड़ रुपए की आय हुई है, जो गत वर्ष की आय की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।
अब देशी-विदेशी मदिरा की 407 दुकानों का निष्पादन शेष है, जिनका आरक्षित मूल्य 489 करोड़ रुपए है। विभाग द्वारा शेष दुकानों के टेण्डर द्वारा निष्पादन हेतु 12 मार्च, 2010 की तिथि नियत की गई है।
Date: 06-03-2010     Time: 19:03:08
 
Share |