| |
|
चार सालों में आया करोड़ों का चढ़ावा
|
चार सालों में आया करोड़ों का चढ़ावा उज्जैन, 10 मार्च (डॉ. अरुण जैन)। दुनिया भर में प्रसिध्द महाकालेश्वर मंदिर करोड़पति बनता जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले भक्तों के चढ़ावे से मंदिर को होने वाली सालाना आय 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। 2009-2010 में साढ़े 6 करोड़ से अधिक की आय हुई। पिदले चार सालों में मंदिर की आय में बढ़ोत्तरी दर्ज की। महाकाल मंदिर में हजारों श्रध्दालु दर्शन के लिए आते हैं और मुक्त हस्त से दान करते हैं। कई भक्त ऐसे भी है जो गुप्तदान कर भेंटपेटी मेंहजारों रुपए चढ़ा जाते है वैसे तो मदिर को विभिन्न मदों से आय होती है लेकिन सर्वाधिक आय भेंट पेटियों से निकलने वाली दानराशि से होती है। जिसका आंकड़ा लाखों में रहता है। इसी आय में से मंदिर प्रशासन को लाखों रुपए संचालन व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च भी करना पड़ते है। इसके बावजूद अच्छी बचत हो जाती है। 2008-09 में मंदिर प्रशासन ने 3 करोड़ 24 लाख 56 हजार रुपए खर्च किए। 2009-2010 के लिए 8 करोड़ 95 लाख 99 हजार रुपए का व्यय प्रस्तावित है। |
| Date:
10-03-2010 Time:
18:02:45 |
|