| |
|
चरनोई भूमि प्रकरण की जांच होगी: शिवराज
|
चरनोई भूमि प्रकरण की जांच होगी: शिवराज भोपाल 11 मार्च 2010। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश मे चरनोई भूमि से की गई अदला-बदली के प्रकरणों की जांच कराई जाएगी और उसे निरस्त कर कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी राकेश सिंह के सवाल के जबाव मे मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उनकी सरकार ने चरनोई भूमि की अदला-बदली पर रोक लगा रखी है। कटनी मे पूर्व कलेक्टर द्वारा भूमि की अदला-बदली का मामला सामने आने पर उन्हें निलंबित भी किया गया है। चौहान ने भरोसा दिलाया कि चारागाह के लिए आरक्षित जमीन की अदला-बदली की वह जांच कराएंगे और ऐसा पाए जाने पर प्रक्रिया को निरस्त कर संबंधित कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। |
| Date:
11-03-2010 Time:
22:09:30 |
|