मीडिया समाज में विचार का बीज रोपता है - गिरीश उपाध्याय
जनतंत्र की चुनौतियां और मीडिया की भूमिका पर संवाद भोपाल 7 अक्टूबर 2011। आज जनतंत्र के समक्ष की चुनौतियां आ खडी हुई हैं। भ्रष्टाचार, आतंकवाद और सुरक्षा संबधी ही नहीं, बल्कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के आचरण और व्यवहार के कारण भी लोकशाही के सामने चुनौतियां बढ गई हैं। ऎसे समय में मीडिया की भूमिका भी बढ गई है। लेकिन मीडिया के सामने भी अनेक चुनौतियां हैं। इन्ही सवालों और स्थितियों पर विमर्श के लिये एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मीडिया सेंटर और स्पंदन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 07 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे स्वराज भवन भोपाल में। video by www.prativad.com
video news by www.prativad.com
Bhopal 07 Sep. 2011

