Share


पत्रकारों की हत्या के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन दिया


भोपाल के पत्रकारों ने पत्रकार जे डे को श्रद्वांजलि दी
भोपाल 14 2011। वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिऐशन फार यूथ के तत्वाधान में पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के नाम से संबोधित ज्ञापन पत्र मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामेश्वर ठाकुर से राजभवन में मुलाकात कर सौंपा।
महामहिम को सौंपे गये ज्ञापन में प्रध्यप्रदेश समेत समूचे देश में पत्रकारों की हो रही हत्याओं के खिलाफ अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सख्त कानून बनाने, पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने तथा मृतक पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई है।
मुंबई के पत्रकार जे डे के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने पर महाराष्ट्र पुलिस की कड़ी निंदा करते हुये आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ समाचार देने वाले पत्रकारों को को विशेष सुराक्षा और हत्या के खिलाफ सी.बी.आई. से जांच कराने के मांग भी की गई।
राजधानी भोपाल के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार जे डे को मोबत्ती और मशाल जला कर श्रद्वांजलि अर्पित की।
प्रतिनिधि मंडल में वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिऐशन फार यूथ के भरत पमनानी, पत्रकार फाउंडेशन के ओम प्रकाश हयारण, आदित्य नारायण उपाध्याय, राधेशयम अग्रवाल, दीपक शर्मा (प्रतिवाद) शामिल थे।



World News, Latest Internationsl News, International and US News

 
More News