अधकचरा ज्ञान वाली पीढ़ी पत्रकारिता को संचालित कर रही : गिरीश उपाध्याय
आंख बंद कर समाचार देने की मनोवृत्ति में बदलाव की जरूरत : गिरीश उपाध्याय
भोपाल। जर्नलिस्ट्स यूनियन आफ मध्यप्रदेश "जम्प" द्वारा आयोजित संगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार व नवदुनिया के संपादक श्री गिरीश उपाध्याय ने कहा कि अधकचरा ज्ञान वाली पीढ़ी पत्रकारिता को संचालित कर रही है इस कारण समस्याओं को बढ़ावा मिल रहा है। बिना पुष्टि किये आंख बंद कर समाचार देने की मनोवृत्ति में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि आपसी ज्ञान बांटने से पत्रकारिता समृद्ध हो जायेगी इसके लिये अधिक चिन्ता करने की जरूरत नहीं है।

