×

वोटिंग पर दो दिन की छुट्टी, लोग जा रहे गोवा-शिमला, प्रशासन को वोटिंग बढ़ाने की चिंता

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 148925

Bhopal: इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक आ गया है और दोनों ही पार्टियां प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। दूसरी तरफ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लें। इन सबके बीच मई का महीना होने और छुट्टियां लगने की वजह से लोग बड़ी संख्या में पर्यटन के लिए बाहर भी जा रहे हैं। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई सोमवार को मतदान होना है। सोमवार और रविवार की छुट्टी साथ पड़ने से इन दिनों के आसपास इंदौर से आने जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। गोवा, शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लोग प्लान बना रहे हैं।

Share

Related News

Latest News

Global News