मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र दस मार्च से, 15 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 9 बैठकें होंगी

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 192930

Bhopal: 6 फरवरी 2025। भोपाल। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार, 10 मार्च, 2025 से आरंभ होगा और यह सत्र 24 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई है।
विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार इस 15 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 9 बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।

कब क्या होगा?
1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण, अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव
2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)
6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश
7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश
8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)
11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य
13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश
14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश
15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य

Share

Related News

Global News