×

एमपी में मूंग खरीदी का मामला गरमाया, PCC चीफ ने सीएम को लिखा पत्र, नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 212372

Bhopal: 9 जून 2025। मध्य प्रदेश में किसानों की मूंग नहीं खरीदे जाने पर सियासत शुरू हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख किसानों की मूंग खरीदने का आग्रह किया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने वीडियो जारी कर मूंग नहीं खरीदे जाने पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Share

Related News

Global News