
Place:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 205507
Bhopal: 21 मार्च 2025। मध्य प्रदेश के जबलपुर में जल्द ही एक राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब स्थापित की जाएगी। यह लैब मध्य भारत में खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारियों की पहचान और जांच के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगी। लैब में वायरस की नई-नई बीमारियों पर शोध भी किया जा सकेगा।