
Place:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 215631
Bhopal: 15 जून 2025। मानसून अब जल्द ही मध्य प्रदेश में दस्तक देने वाला है। तेज आंधी तूफान ने इसके संकेत दे दिए हैं। माना जा रहा है कि 16 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ लेगा, फिर पूरा प्रदेश बारिश से तरबरत हो जाएगा। मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, सागर सहित 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी और हवाएं चलेंगी। कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है।