
Location:
Bhopal
👤Posted By: Admin
Views: 125536
Bhopal: प्रदेश में बर्बाद हो रही फसलों को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा है। परेशान किसान सरकार से लगातार मांग कर रहा है कि फसल नष्ट होने का सर्वेक्षण किया जाए और तत्काल मुआवजा और राहत राशि का वितरण किया जाए। लेकिन मुआवजा देना तो दूर अब तक शिवराज सरकार ने फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण भी नहीं कराया है जिसके चलते किसान आंदोलन करने को विवश है।