🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
● BREAKING

भोपाल नगर निगम: अब यात्री स्टॉप बसों में बैठकर करेंगे बस का इंतजार

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 271311 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
भोपाल: राजधानी में अब यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाने और वहां बैठकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब वो बसों में बैठकर ही बस का इंतजार कर सकते हैं. जब उनके गंतव्य को जाने वाली बस आ जाएगी, तो इससे उतरकर उस बस में सवार हो जाएंगे. दरअसल, ऐसा नवाचार करने वाला भोपाल देश का पहला शहर बनने जा रहा है. जहां यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड जाने की जरूरत नहीं होगी.

कबाड़ से जुगाड़
बता दें कि भोपाल नगर निगम पुरानी कंडम बसों को बस स्टॉप के रूप में परिवर्तित करने जा रहा है. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की पुरानी बसों में पेंटिंग के जरिए शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भित्तिचित्र उकेरा जा रहा है. जिसमें शहीद गेट, राजा भोज मंदिर, मोती मस्जिद, सांची का स्तूप और राजा भोज की प्रतिमा दिखाई देगी. वहीं बस के अंदर आकर्षक इंटीरियर व डिजाइन भी बनाई जाएगी. यहां यात्रियों को बैठने के लिए अरामदायक गद्देदार सीट और पंखे भी लगाए जाएंगे.