🔴 TRENDING NOW!
तीन साल में सिर्फ 58 दिन चली MP विधानसभा, पांच दिन के सत्र पर विपक्ष नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार मैरिको ने अपनी प्रमुख CSR शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया साँची पैकेटबंद दूध की नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी विश्व मधुमेह दिवस: मध्यप्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, युवाओं में बढ़ते मामले चिंता का विषय अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा
● BREAKING

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भोपाल से भावभीनी विदाई

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 271295 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भोपाल से भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये विमान तल से आज प्रात: रवाना हुए। राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रपति की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह उनके साथ गये हैं।

राष्ट्रपति की विदाई अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा, राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य, महापौर आलोक शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक आर.के. शुक्ला, सेना की 21वीं कोर के प्रभारी कमांडर अजय चौहान, संभागायुक्त अजातशत्रु, पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद, कलेक्टर सुदाम खाड़े, उप महानिरीक्षक पुलिस एस.के. सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।