🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
● BREAKING

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 16 नवम्बर को भोपाल में

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 271297 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 16 नवम्बर को भोपाल में
"राष्ट्रवाद के संकल्प से नव भारत की सिद्धि" संवाद में भाग लेंगें
राजनैतिक एवं सामाजिक विषयों के मुखर वक्ता, केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्धम मंत्री गिरिराज सिंह 16 नवम्बर को भोपाल में सरोकार समिति द्वारा आयोजित "राष्ट्रवाद के संकल्प से नव भारत की सिद्धि" कार्यक्रम में अपना व्याख्यान देंगे।
सरोकार संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने बताया कि आज भारत जैसे राष्ट्र में नव निर्माण की जो नींव पड़ी है, उसमें अनेकानेक आंतरिक और गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के गौरवशाली नेतृत्व के सामर्थ्य ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को सिद्ध करने का जो द्वार खोला है उसमें सामाजिक चेतना और जाग्रति से ही भारतवर्ष को विभीषिका से बचाया जा सकता है। इन्हीं प्रयासों के तहत "राष्ट्रवाद के संकल्प से नव भारत की सिद्धि" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 16 नवम्बर को होटल पलाश, भोपाल में दोपहर ठीक 3.30 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर विशेष रूप से अनेक चिन्तक, विचारक एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सामाजिक संस्था सरोकार कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन कर चुकी है। इन कार्यक्रमों में युवा उपन्यासकार चेतन भगत, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा, प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी, सांसद अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया जा चुका है। समिति द्वारा हाल ही में सर्वाधिक ज्वलंत विषय ब्लू व्हेल पर भी कार्यशाला का आयोजन किया गया था।