×

भोपाल लोकसभा सीट से 3 कैंडिडेट के नॉमिनेशन निरस्त:जयश्री के कांग्रेस से भरे 3 फाॅर्म कैंसिल, निर्दलीय वाला सही

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 147050

Bhopal: भोपाल लोकसभा सीट पर 28 कैंडिडेट ने कुल 41 नॉमिनेशन जमा किए थे। शनिवार सुबह 11 बजे इनकी जांच की गई। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में हुई जांच में कांग्रेस की डमी प्रत्याशी जयश्री हरिकरण के 3 नॉमिनेशन निरस्त हो गए, जबकि उनका निर्दलीय नामांकन सही है। इसी तरह सोमश्री, प्रकाश और एके जीलानी के नामांकन भी निरस्त हो गए हैं। अब 25 कैंडिडेट बचे हैं। नामांकन की जांच की प्रक्रिया एक घंटे में पूरी हो गई।


Share

Related News

Latest News

Global News