×

भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने भरा नामांकन, सीएम बोले- भोपाल सीट हर बार जीत के नए रिकॉर्ड बना रही

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 148837

Bhopal: भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोड शो किया और जनसभा को संबोधित किया। भवानी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल लोकसभा सीट हर बार जीत के नए रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा को लेकर उन्होंने कहा कि 'अबकी बार छिंदवाड़ा पार।' सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस बार भी भोपाल में गाड़ा गया खंबा सबसे अलग दिखना चाहिए। हमारा भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और कांग्रेस के लोगों को रात-दिन सपने आ रहे हैं, उन्हें बिजली के झटके लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो श्रीराम और श्रीकृष्ण की संस्कृति वाले लोग हैं। कांग्रेस हमेशा से इस संस्कृति की विरोधी रही है, इसलिए कभी भी श्रीराम के मंदिर को बनने में साथ नहीं दिया। हमेशा से विरोध जताया। कांग्रेस की संस्कृति तो विरोध करने वाली संस्कृति ही है। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से अड़ंगे लगाए हैं। उन्होंने तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गलत ठहराया, लेकिन देश के हिंदू-मुसलमान भाइयों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में आज हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं।

Share

Related News

Latest News

Global News