×

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले-भाजपा का संकल्प पत्र अगले पांच वर्ष का विजन डाक्यमेंट है

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 147831

Bhopal: डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र (मोदी जी की गारंटी) जारी किया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह संकल्प-पत्र अगले पांच वर्ष के विकास का विजन डाक्यूमेंट है। इस संकल्प-पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्ष सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का है। यह विजन डाक्यूमेंट भी भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जारी किया है, जो यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दलित, वंचित, शोषित व सर्वहारा वर्ग के लिए भाजपा सरकार आगे लगातार कार्य करती रहेगी। संकल्प-पत्र में जो बाते कही गई हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन सभी बातों को पूरा करेगी।

Share

Related News

Latest News

Global News