×

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन

Location: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                                         Views: 142589

Bhopal: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज अपने लोकसभा क्षेत्र गुना में नामांकन को गुना से निकले तो सबसे पहले अपने प्रभु के प्रति भक्तिभाव को प्रदर्शित किया। प्रसिद्ध मंदिर हनुमान टेकरी जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद गुना से शिवपुरी के लिए उनका क़ाफ़िला प्रस्थान किया। जैसे-जैसे उनकी गाड़ी बढ़ने लगी, पीछे गाड़ियों का क़ाफ़िला बढ़ने लगा। प्रत्येक कुछ सौ मीटर पर स्वागत के लिए समर्थक खड़े रहे। सैंकड़ों की भीड़ कुछ ही देर में हज़ारों में तब्दील हो गई। अभी सूचना के अनुसार, शिवपुरी में पहुंचने से पहले से पांच किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है। शिवपुरी शहर जहां वह पहुंच नामांकन भरने वाले हैं, वहां जनसैलाब स्वागत के लिए इंतज़ार कर रहा है।

Share

Related News

Latest News

Global News