🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
● BREAKING

मानसून अपडेट-सामान्य से 22% बारिश ज्यादा:एमपी के 49 जिलों में कोटा पूरा; इसी सप्ताह पूरे प्रदेश से विदा लेगा मानसून

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 271450 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
29 सितंबर 2025। मानसूनी सीजन को सिर्फ 2 दिन बचे हैं। इन दो दिन में भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं, अगले सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा।

अब तक के मानसूनी सीजन पर नजर डाले तो प्रदेश के 49 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत 45 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 37.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.8 इंच बारिश ज्यादा हुई है, जो सामान्य से 22% अधिक है।

10 में से 7 संभाग- इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, चंबल, नर्मदापुरम और रीवा का एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कोटे से ज्यादा पानी न गिरा हो। भोपाल संभाग का सीहोर, उज्जैन संभाग के उज्जैन, देवास और शाजापुर, नर्मदापुरम संभाग का बैतूल जिले में ही 94 से 99% पानी गिरा है। हालांकि, यहां भी सामान्य बारिश का आंकड़ा पार हो गया है।