🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
● BREAKING

भोपाल में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स साइंस सेंटर:25 करोड़ की लागत से तैयार होगा

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 272708 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
24 अगस्त 2025, राजधानी भोपाल अब देश में स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग का नया केंद्र बनने जा रही है। खेल विभाग द्वारा नाथु बरखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स सिटी में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एवं हाई-परफॉर्मेंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। यह देश का पहला ऐसा मॉडल होगा, जहां एक ही परिसर में खिलाड़ियों को वैज्ञानिक शोध और नवीनतम तकनीक पर आधारित संपूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर यह केंद्र तैयार हो रहा है। डॉ. यादव स्वयं खेलों से गहरा जुड़ाव रखते हैं। उनका कहना है कि “आज के युग में खिलाड़ियों को केवल पारंपरिक प्रशिक्षण पर्याप्त नहीं है। वैज्ञानिक पद्धतियों, आधुनिक तकनीक और शोध आधारित ट्रेनिंग से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।”

खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है यह सेंटर

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी कई बार तकनीकी खामियों, मनोवैज्ञानिक दबाव या चोटों की वजह से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते। अब खेल केवल कौशल या कोचिंग पर निर्भर नहीं रहे। पोषण, मनोविज्ञान और बॉयोमेकेनिक्स जैसे पहलू भी उतने ही अहम हो चुके हैं। ऐसे में भोपाल का यह केंद्र खिलाड़ियों को हर स्तर पर मजबूती देगा।