🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
● BREAKING

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के 87 बंदियों की समय पूर्व होगी रिहाई

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 275597 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
भोपाल 12 जनवरी 2026, जेल विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में निरुद्ध बंदियों की समय पूर्व रिहाई करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। शासन द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इसके तहत प्रदेश की समस्त जेलों में निरुद्ध कुल 481 बंदियों के प्रकरणों पर विधि अनुसार परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत 87 बंदियों को समय पूर्व रिहाई के लिए पात्र पाया गया है। जेल विभाग ने 87 पात्र बंदियों की रिहाई शर्तो के अधीन जारी करने के निर्देश दिए हैं।