🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
● BREAKING

भोपाल एम्स में अब रोबोट करेंगे कैंसर की सर्जरी, एक-दो महीने में शुरू होगी सुविधा

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 276439 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
4 फरवरी 2026। वर्ल्ड कैंसर दिवस पर एम्स भोपाल के डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में रोबोटिक कैंसर सर्जरी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण अधिकांश मरीज एडवांस स्टेज में पहुंचते हैं, जबकि समय पर जांच से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है।

वर्ल्ड कैंसर दिवस के मौके पर एम्स भोपाल के डायरेक्टर और वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. माधवानंद कर ने कैंसर इलाज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एम्स भोपाल में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जा रही है, जिससे प्रोस्टेट, हृदय समेत कई तरह के कैंसर मरीजों का अत्याधुनिक तरीके से इलाज संभव हो सकेगा। अगले एक-दो महीनों में यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। डॉ. माधवानंद कर ने चिंता जताते हुए कहा कि जागरूकता की भारी कमी के कारण आधे से ज्यादा कैंसर मरीज अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी सेकंड या एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही जानकारी से कैंसर को नियंत्रित किया जा सकता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हालात बिगड़ जाते हैं।