🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
● BREAKING

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नरेला में महा-जनसंपर्क अभियान

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 278583 व्यूज
📍 Bhopal
News Image
मंत्री श्री सारंग ने घर-घर पहुंचकर गिनाईं उपलब्धियां
‘विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष’ अभियान के तहत हुआ जनसंपर्क

भोपाल : शुक्रवार, जून 12, 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशव्यापी “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान अंतर्गत मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और पिछले 12 वर्षों में देश में हुए परिवर्तन की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

घर-घर पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी

महा जनसंपर्क अभियान के दौरान मंत्री श्री सारंग ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ की जानकारी दी।

जन-कल्याणकारी शिविरों में हितलाभ वितरण

मंत्री श्री सारंग के मार्गदर्शन में नरेला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का भी आयोजन किया गया। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। संबल योजना, स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का अभियान

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश की अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, गरीब कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। यह अभियान इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का माध्यम है।