🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
● BREAKING

सौरभ शर्मा की 100 करोड़ की काली कमाई मामले में लोकायुक्त जांच पूरी, मां-पत्नी समेत 15 से अधिक बनेंगे आरोपी

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 280408 व्यूज
📍 Bhopal
News Image

17 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित 100 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार की काली कमाई के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच में लावारिस इनोवा कार से बरामद 52 किलो सोना और 11.60 करोड़ रुपये नकद को लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा की ही अवैध संपत्ति माना है। हालांकि, आयकर विभाग इसी वर्ष फरवरी में इस सोने और नकदी को बेनामी संपत्ति मानकर राजसात कर चुका है। अब लोकायुक्त पुलिस सौरभ शर्मा के साथ-साथ उसकी पत्नी, मां, साले, करीबियों और बिजनेस पार्टनर्स चेतन गौर, शरद जायसवाल समेत 15 से अधिक लोगों को आरोपी बनाकर अदालत में चालान पेश करने की अंतिम तैयारी कर रही है।



सरकार से अभियोजन स्वीकृति का इंतजार

मामले में चालान पेश करने के लिए फिलहाल राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से अभियोजन स्वीकृति मिलना बाकी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अगस्त माह के अंत तक सरकार से अभियोजन की मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। मंजूरी मिलते ही लोकायुक्त पुलिस सितंबर महीने में विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर देगी।