🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार
● BREAKING

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, एएसपी-एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
👁 283244 व्यूज
📍 Bhopal
News Image

18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जानकारी लगते ही एएसपी, एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।