🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कोर्टयार्ड में ईस्टर सेलीब्रेशन: आर्केस्ट्रा की धुन पर होगा विशेष ब्रंच, मिलेंगे चॉकलेट से बने विशाल ईस्टर एग

👤
PDD
👁 18426 व्यूज
📍 Bhopal
कोर्टयार्ड में ईस्टर सेलीब्रेशन: आर्केस्ट्रा की धुन पर होगा विशेष ब्रंच, मिलेंगे चॉकलेट से बने विशाल ईस्टर एग
15 अप्रैल, 2017, कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ईस्टर सेलीब्रेशन की खुशियों को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। रविवार दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक चलने वाले ईस्टर सेलीब्रेशन हेतु होटल के मल्टी कुजिन रेस्टारेंट - मोमो कैफे में गीत-संगीत से लेकर मुंह में पानी ला देने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के ब्रंच की व्यवस्था की गई है। आराम, मनोरंजन और त्यौहार की खुशियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गए ईस्टर ब्रंच मैन्यू में भारत से लेकर विभिन्न देशों की वेज व नॉनवेज डिशेज मेहमानों को सर्व की जाएंगी।



होटल के एक्जीकिटिव शेफ रविन्दर सिंह पनवार ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने की खुशी में मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह त्यौहार दुनियाभर के देशों की खानपान से जुड़ी परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान खास तरह के व्यंजनों को बनाया, सजाया और खाया जाता है इनमें ईस्टर एग भी शामिल है। हम इस अवसर पर मोमो कैफे में मेहमानों को इंडियन, ओरिएंटल तथा वेस्टर्न -तीन तरह के विशेष व्यंजन परोसेंगे। तैयार व्यंजनों के बुफे के अतिरिक्त लाइव स्टेशन पर मेहमानों की मांग पर उनकी पसंद के व्यंजन तुरंत तैयार करके भी सर्व किये जाएंगे। ग्रिल मीट, फ्राइड सब्जियां तथा पारंपरिक सॉस सहित बहुत कुछ इस दौरान सर्व किया जाएगा। चटपटा खाने के शौकीनों के लिए शेफ आसिफ की लोकप्रिय चाट, कोरमा, बिरयानी, गलौटी कवाब आदि भी इस दौरान उपलब्ध रहेंगे।



होटल के पेस्ट्री शेफ विवेक रेड्डी ने बताया कि सेलीब्रेशन का खास आकर्षण एक बड़े आकार के ईस्टर एग्स, हॉट क्रॉस बन्स, कुकीज, खास तरह की आईस्क्रीम, बेल्जियन वैफल्स, पुडिंग, विभिन्न स्वादों वाली चॉकलेट आदि होंगे। इन सभी को उन्होंने अपने हाथों से तैयार किया है।





Tags :