🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

आदिवासी बालिकाओं को अब नहीं मिलेगा सायकल भत्ता

👤
DD
👁 18140 व्यूज
📍 Bhopal
आदिवासी बालिकाओं को अब नहीं मिलेगा सायकल भत्ता
16, अप्रैल 2017, मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 11 कक्षा में अध्ययनरत आदिवासी बालिकाओं को शैक्षणिक सत्र वर्ष 2017-18 से नि:शुल्क सायकल राशि तो मिलेगा परन्तु अब उन्हें सायकल के रखरखव हेतु सायकल भत्ता नहीं मिलेगा।



नये सत्र में आदिवासी बालिकाओं को उनके बैंक खातों के माध्यम से सायकल क्रय करने हेतु राशि रुपये 3192 मिलेगी जिससे वे मनपसंद सायकल क्रय कर सकेंगी तथा क्रय करने के बाद उसकी रसीद स्कूल के प्राचार्य को देनी होगी। यह सायकल राशि कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत उन्हीं बालिकाओं को मिलेगी जिन्हें कक्षा नौ वीं में प्रवेश के दौरान सायकल राशि नहीं मिल पाई थी।



राज्य सरकार ने कक्षा छठवीं और कक्षा नौ वीं में प्रवेश लेने वाली आदिवासी बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल देने की योजना कुछ वर्ष पूर्व प्रारंभ की थी। वर्ष 2013 से इन आदिवासी बालिकाओं को एक हजार रुपये अलग से सायकल के रखरखाव हेतु भत्ता भी स्वीकृत किया गया था। लेकिन अब इस रखरखाव भत्ते को समाप्त कर दिया गया है।





- डा.नवीन जोशी

Tags :