🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

अब नारियल, खजूर और ताड़ के लिये ट्रांजिट पास नहीं लेना होगा...

👤
PDD
👁 18184 व्यूज
📍 Bhopal
अब नारियल, खजूर और ताड़ के लिये ट्रांजिट पास नहीं लेना होगा...
मध्यप्रदेश सरकार ने नौ और वनोपजों को ट्रांजिट पास लेकर उसका परिवहन करके ले जाने से छूट प्रदान कर दी है। इनमें नारियल, खजूर एवं ताड़ के वृक्ष भी शामिल हैं। शेष छह वनोपज आकाश नीम, अगस्त यानी सिसवानिया ग्राण्डी फलोरा, पेपर मलबरी यानी ब्राउसेन्सिया पपेरीफेरा, पांजारा यानी एरिथिना सबरोजा, झदेशड़ा यानी व्वाईन्टियाना एलाटा तथा कस्तार यानी अनबीझिया अमारा शामिल हैं।



उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर 2000 को राज्य सरकार ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मप्र अथवहन वनोपज नियम बनाकर उन्हें प्रभावशील किये थे। इस नियम के तहत किसी भी वनोपज का मप्र राज्य में या उसके बाहर या उसके अंदर अभिवहन पास यानी टांजिट पास के बगैर परिवहन नहीं किया जा सकता था। इन्हीं नियमों में प्रारंभ में ग्यारह वनोपजों को टांजिट पास के बिना परिवहन की छूट दी गई थी। इसके बाद 42 और वनोपजों को बिना टांजिट पास के परिवहन की छूट दी गई तथा अब ताजा छूट नौ और वनोपजों के लिये दे दी गई है। इस प्रकार अब बिना टांजिट पास के कुल बासठ वनोनजों का परिवहन किया जा सकेगा।



नियमों में यह भी प्रावधान किया गया है कि उक्त छूट प्राप्त बासठ वनोपजों के परिवहन हेतु कोई व्यक्ति टांजिट पास मांगता है है तो वन विभाग के अधिकारी उसे प्रदान करेंगे अन्यथा बिना टांजिट पास के भी व्यक्ति इनका परिवहन कर सकेगा।



वन विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि नौ और वनोपजों को बिना टांजिट पास के परिवहन करके ले जाने की छूट प्रदान की गई है। आकाश नीम फर्नीचर हेतु उपयोग में आता है जबकि शेष वनोपजों का भी अलग उपयोग होता है तथा बहुधा निजी व्यक्ति इनका उत्पादन करते हैं।





- डा.नवीन जोशी
Tags :