🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कटाव वाली नदियों में घाटों का निर्माण होगा

👤
PDD
👁 18194 व्यूज
📍 Bhopal
कटाव वाली नदियों में घाटों का निर्माण होगा
19 अप्रैल 2017, नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों में घाटों का निर्माण किया जायेगा। राज्य शासन ने जलसंसाधन विभाग के सभी मुख्य अभियंताओं से कहा है कि बाढ़ नियंत्रण मद के अंतर्गत घाट निर्माण एवं नदी के कटाव को रोकने हेतु बाढ़ नियंत्रण योजना से संबंधित प्रस्ताव मुख्यमंत्री की घोषणा अंतर्गत एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रस्ताव जल संसाधन विभाग को प्राप्त हो रहे हैं।



इस परिपे्रक्ष्य में सरकार ने निर्देश दिये हैं कि जहां नदी के किनारों में कटाव हो रहा है, वहीं पर घाट का निर्माण कार्य बाढ़ नियंत्रण योजना के साथ प्रस्तावित किये जायें। अन्य प्रकरणों में घाट निर्माण एवं रखरखाव आदि का कार्य संबंधित स्थानीय संस्थाओं द्वारा ही किया जाना चाहिये। मुख्य अभियंताओं से कहा गया है कि वे स्थल निरीक्षण के पश्चात उक्त निर्देशों के परिपालन में स्पष्ट अभिमत सहित प्रस्ताव प्रेषित करें जिससे इन पर अंतिम निर्णय लिया जाना संभव हो सकेगा।





- डा.नवीन जोशी

Tags :