🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

हमें बस नच बलिये जीतना हैं - सनम जौहर

👤
PDD
👁 19974 व्यूज
📍 Bhopal
हमें बस नच बलिये जीतना हैं - सनम जौहर
20 अप्रैल 2017, प्यार सबसे खूबसूरत एहसास है और अगर ये प्यार डांस के जरिये व्यक्त किया जाये तो मंच पर आग लगना स्वाभाविक है। टेलिविजन का पसंदीदा डांस रियालिटी शो नच बलिये सीजन 8 यही करने आ रहा है। डांस के जादू के जरिये एक दूसरे को महसूस करने वाला शो नच बलिये नयी सेलेब्रिटी जोड़ियों के साथ फिर से फिजाओं में प्यार घोलने के लिये वापस आ रहा है।



प्यार में हम बदल जाते हैं। सेलेब्रिटीज भी इससे अलग नहीं होते। बतौर प्रशंसक हम ऐसे बहुत से सेलेब्रिटीज को जानते और उन्हें पसंद करते हैं, लेकिन प्यार में ये लोग कैसे होते हैं ? क्या वे वैसे ही होते हैं जैसे हम उन्हें जानते हैं? नच बलिये सीजन 8 दर्शकों को सरप्राइज करेगा क्योंकि यह हमारी सेलेब्रिटीज जोड़ियों के अनदेखे पहलुओं को सामने लायेगा। टेलिविजन के सबसे बहुप्रतीक्षित शो के इस 8वें सीजन में ऐसे बेहतरीन सेलेब्रिटीज की जोड़ियां सामने आयेंगी जो नच बलिये के मंच पर अपने प्यार का जश्न मनाएंगी और अपने 'रोमांस वाला डांस' के जरिये दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा देंगी। शो में 'रोमांस और डांस' के उस्ताद सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लेविस और मोहित सूरी जजों की भूमिका में होंगे।



बीबीसी द्वारा निर्मित नच बलिये सीजन 8 में 10 सेलेब्रिटी जोड़ियां आ रही हैं जिनमें दिव्यांका-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचये, सनाया-मोहित सहगल, प्रीतम-अमनजोत सिंह, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, सिद्धार्थ-तृप्ति जाधव, उत्कर्षा नाइक-मनोज वर्मा, सोनम जौहर-एबीगैल पाण्डे, अश्क गरोड़िया-ब्रेण्ट गॉबल, मोनालिसा अंतरा-विक्रांत सिंह शामिल हैं।



नये सीजन में पहली बार किसी डांस रियालिटी शो में जज बन रही सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, "मैं नच बलिये सीजन 8 का हिस्सा बनकर रोमांचित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। मैं दिल से बेहद रोमांटिक हूं और प्यार के एहसास में सराबोर होकर यहां आयी हूं। मैं बेहद आदर्शवादी हूं और यहां सच्ची प्रेम कहानियां, जोड़ियों के बीच की केमिस्ट्री और दिल की शिद्दत को महसूस करने यहां आयी हूं।" टेरेंस लेविस ने कहा, "इस सीजन आप मुझे परफेक्शनिस्ट की भूमिका में देखेंगे और मेरे हिसाब से परफेक्ट प्यार परफेक्ट एक्ट्स में दिखायी देगा। मेरा मानना है कि जब रास्ता कठिन हो तो प्यार बढ़ता है। मैं जोड़ियों के डांसिंग के सफर पर नजर रखूंगा और प्यार में डूबे इन जोड़ियों के परफेक्ट परफॉर्मेंस की तलाश करुंगा।" मोहित सूरी ने कहा, "शो में मैं एक रियलिस्ट के रूप में दिखूंगा। मेरा मानना है कि प्यार परफेक्ट नहीं होता। बल्कि सच्चा प्यार तो अधूरेपन में ही होता है। मेरा मानना है, "अगर जोड़ी ज्यादा हंसती है तो मलतब उनके बीच कुछ गड़बड़ है।" मैं यहां बड़े परिप्रेक्ष्य को देखना चाहूंगा और रिश्तों के बीच छिपी बातों को पकड़ना चाहूंगा।"



सनम जौहर और एबीगैल पांडे सप्ताह-दर-सप्ताह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने परफॉर्मेंस से उन्होंने मंच पर पहले ही अपना जादू बिखेरा है। इस शो में उन्हें अब तक सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। वे जजों और नामचीन डांसर्स की पसंदीदा जोड़ी बन गये हैं। इस शो में वे सबसे कम उम्र की जोड़ी हैं। इसलिये उन्हें सभी लोगों से बहुत प्यार मिलता है और सब उनकी परवाह करते हैं। अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताते हुये एबीगैल ने कहा, "सनम और मेरी मुलाकात एक ऐसे शख्स के जरिये हुई, जो हम दोनों का ही दोस्त है। मुझे सनम बेहद पसंद आये। उनका साथ मुझे अच्छा लगता था। लेकिन सनम उस समय इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिये तैयार नही थे। वह अपने कॅरियर पर ध्यान देना चाहते थे। एक साल ऐसे ही गुजर गया। आखिरकार उन्होंने मुझसे हमारे रिश्ते को एक नया रूप देने के बारे में पूछा और मैंने फौरन हां कर दिया। सनम पहले से ही एक प्रशिक्षित डांसर हैं। मैंने उन्हें दूसरों के साथ डांस करते हुये देखा है। मैं हमेशा से उनके साथ डांस करना चाहती थी। मैं चाहती थी कि हम एक मंच पर साथ हों और नच बलिये से बेहतर मंच और क्या हो सकता है। यह शो और इसमें हमारा सफर अद्भुत है। हमें यहां हर पल बहुत खुशी मिलती है। एक-एक दिन गुजरने के साथ हमें एक-दूसरे के बारे में कई बातें पता चल रही हैं।" पत्रकारवार्ता में एक सवाल के जवाब में दोनों ने बताया की वह अभी सिर्फ और सिर्फ नच बलिये में जीत के लिए मन से काम कर रहें हैं और सभी भविष्य की योजनाओं के बारे में अभी कुछ प्लान नहीं बना रहें हैं।



नच बलिये 8 संपूर्ण मनोरंजन के साथ प्यार, रोमांस, डांस और मस्ती का पूरा पैकेज है। इस शो के होस्ट उपासना सिंह और करण टकर हैं। ये दोनों अपने हास्यबोध और चुहलबाजी से इस डांस शो को और दिलचस्प बना देते हैं।

नच बलिये के इस सीजन ने फिजाओं में रोमांस फैला रखा है। दर्शकों को अपनी पसंदीदा सेलेब्रिटीज के अनदेखे पहलुओं और उनके 'रोमांस वाला डांस' को देखने का देखने का अवसर मिल रहा है।



बीबीसी निर्मित नच बलिये सीजन 8 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।



Tags :