🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमेरिका-उत्तर कोरिया में तनाव और बढ़ा, चीन ने कहा - सभी पक्ष संयम दिखाएं

👤
DD
👁 19945 व्यूज
📍 New Delhi
अमेरिका-उत्तर कोरिया में तनाव और बढ़ा, चीन ने कहा - सभी पक्ष संयम दिखाएं
उत्तर कोरिया के छठे परमाणु परीक्षण की आशंका से कोरिया प्रायद्वीप का तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। एक तरफ जहां अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन हमलावर बेड़े के साथ उत्तर कोरिया के नजदीक पहुंच गया है तो वहीं दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत करके संयम बरतने की सलाह दी है। इस हालात से बेचैन होकर कोरिया और जापान की नौसेनाएं अमेरिकी युद्धपोत के साथ अभ्यास कर रही है।



टेलीफोनिक वार्ता में जिनपिंग ने ट्रंप से अपेक्षा की है कि उत्तर कोरिया को लेकर जो भी कदम उठाया जाए वो संयुक्त राष्ट्र के संकल्प के आधार पर ही हो। इसमें कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात की गई है। चीन का मानना है कि सैन्य कार्रवाई से हालात और बिगड़ेंगे इसलिए बातचीत से समाधान का हल निकाला जाना चाहिए।



बता दें कि उत्तर कोरिया मंगलवार को अपनी सेना का 85वां स्थापना दिवस मनाएगा इस दौरान वह जरुर कोई बड़ा सैन्य परीक्षण ककर सकता है। इस पर अमेरिका ने भी अपने नौसैनिक बेड़े को उत्तर कोरिया के नजदीक पहुंचने का आदेश दिया है लेकिन उत्तर कोरिया ने उसे पहले ही इस बात से सतर्क कर दिया है कि जलसीमा में आने पर वह यूएसएस कार्ल विंसन को महज एक ही वार में ध्वस्त कर देगा।



बढ़ रहे इस तनाव के मद्देनजर जापान ने अमेरिकी युद्धपोत कार्ल विंसन के साथ युद्धाभ्यास के लिए अपने दो विध्वंसक भेजे हैं जबकि दक्षिण कोरिया ने भी इस युद्ध में शामिल होने की इच्छा जताई है। हालांकि दक्षिण कोरिया का अमेरिका के साथ अलग से युद्धाभ्यास जारी है। इधर जापान के शिजो अबी ने भी ट्रंप से बात कर उत्तर कोरिया के खिलाफ उसकी लड़ाई में साथ देने का वादा किया है।







(रायटर)
Tags :