🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 के 37 छात्र जे.ई.ई. मेन्स में हुए सफल

👤
DD
👁 18141 व्यूज
📍 Bhopal
स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 के 37 छात्र जे.ई.ई. मेन्स में हुए सफल
29 अप्रैल 2017, स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना में जे.ई.ई. मेन्स में इस वर्ष 37 छात्र सफल हुए हैं। यह योजना भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में संचालित हो रही है। इसके अलावा विदिशा उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय से एक छात्र, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बासौदा (विदिशा) से 2 एवं होशंगाबाद जिले से 9 और उत्कृष्ट विद्यालय इंदौर के शासकीय विद्यालय से 3 छात्र जे.ई.ई. मेन्स में चयनित हुए हैं।



स्कूल शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना में शासकीय स्कूलों के प्रत्येक जिले के कक्षा-10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य-सूची में रहने वाले दो छात्र का चयन किया जाता है। चयन गणित, जीव-विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिये किया जाता है। इन छात्रों को कक्षा-11वीं में अध्ययन के साथ-साथ देश की ख्याति-प्राप्त व्यावसायिक संस्थाओं आईआईटी, मेडिकल, सीपीटी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये भी कोचिंग दिये जाने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की जाती है। सुपर-100 योजना भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर और इंदौर के शासकीय मल्हाराश्रम विद्यालय में संचालित है।



सुपर-100 योजना में वर्ष 2015-16 में 13 छात्र सीपीटी (आईसीए कानपुर से संबद्ध), 36 छात्र नीट क्वालीफाइड और 28 छात्र जे.ई.ई. एडवांस परीक्षा में सफल हुए थे।



Tags :