🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

यातायात नियम तोड़ने वालों के लायसेंस रद्द करने के निर्देश

👤
DD
👁 17611 व्यूज
📍 Bhopal
यातायात नियम तोड़ने वालों के लायसेंस रद्द करने के निर्देश
1 मई 2017, अब यातायात नियम तोड़ने वालों के लायसेंस रद्द होंगे। शराब पीकर, मोबाइल पर बात करते हुए और ओव्हर स्पीड में वाहन चलाने पर कार्रवाई की जायेगी। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव गृह के.के. सिंह ने मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यह कार्रवाई की जाये। इस संबंध में जिला कलेक्‍टर और पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया जाये। निर्णय लिया गया कि यातायात नियम तोड़ने पर लायसेंस में पंच किया जायेगा। तीन पंच होने पर लायसेंस जप्त किया जायेगा और उसको रद्द करने की कार्रवाई होगी।



श्री सिंह ने निर्देश दिये कि रोड मर्जर पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिये रम्बल स्ट्रिप का उपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़क पर रात और दिन दिखने वाले डायवर्जन साइन का उपयोग किया जाये।



श्री सिंह ने कहा कि नई सड़क का रोड सेफ्टी ऑडिट स्वतंत्र एजेन्सी से करवाया जाये जिससे तकनीकी सुधार और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण हो। उन्होंने निर्देश दिये कि शेष ब्लेक स्पॉट को सुधारने का काम तेज गति से करें। उन्होंने कहा कि यातायात दुर्घटना का समग्र विश्लेषण किया जाये। इसमें दुर्घटना के कारण ड्रायवर की उम्र, नशे आदि के सेवन के बारे में भी पता किया जाये। वाहन चालकों का कम्प्यूटराइज्ड ड्रायविंग लायसेंस ट्रेक सेन्टर हर जिले में बनाने का प्रयास किया जाये।



श्री सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलेक्टर समय पर करें। उन्होंने कहा कि स्कूल पाठ्यक्रम में यातायात के नियमों को जोड़ने का प्रस्ताव भी बनाया जाये। बताया गया कि प्रदेश में 45 हजार हेवी व्हीकल चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है।



बैठक में परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अतिरिक्त महानिदेशक विजय कटारिया, सचिव गृह डी.पी.गुप्ता, सचिव लोक निर्माण चन्द्रप्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे।
Tags :