🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पीथमपुर में 478 हेक्टेयर भूमि पर ऑटो टेस्टिंग स्मार्ट पार्क, 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार

👤
DD
👁 17933 व्यूज
📍 Bhopal
पीथमपुर में 478 हेक्टेयर भूमि पर ऑटो टेस्टिंग स्मार्ट पार्क, 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार
4 मई 2017, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा पीथमपुर की 478 हेक्टेयर भूमि पर ऑटो टेस्टिंग स्मार्ट इण्डस्ट्रियल पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में अधोसंरचना से संबंधित कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। पार्क के लिये 362 करोड़ 63 लाख की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति दी गयी है।



पार्क में सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण करीब 21 किलोमीटर लम्बाई में, पार्किंग एवं लॉजिस्टक एरिया निर्माण 11.25 हेक्टेयर में, पार्क में स्थित नदी-नालों का सौंदर्यीकरण, लेण्ड स्केपिंग कार्य और तालाब का विकास किया जायेगा। इसके अलावा पार्क में करीब 31 किलोमीटर की पाइप लाइन तथा 6 सम्पवेल और ओव्हर-हेड टेंक का निर्माण भी करवाया जा रहा है। स्वीकृत अधोसंरचना के कार्यों में बाहरी एवं आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य भी है। उक्त सभी कार्य दिसम्बर-2018 तक पूरे कर लिये जायेंगे। स्वीकृत कार्यों पर मॉनीटरिंग का कार्य औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, इंदौर द्वारा किया जा रहा है।



इंदौर का क्रिस्टल आई.टी. पार्क

इंदौर में 8 हेक्टेयर भूमि पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से आईटीएसईजेड स्थापित किया गया है। यहाँ आई.टी. उद्योग के लिये 55 हजार 600 वर्गमीटर में रेडी टू यूज अधोसंरचना क्षेत्र में निर्मित की गयी है। इसमें से करीब 35 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र आई.टी. इकाइयों को आवंटित किया जा चुका है तथा 12 इकाई द्वारा यहाँ उत्पादन किया जा रहा है। इन इकाइयों में करीब 2500 व्यक्ति को रोजगार मिला हुआ है। आई.टी. पार्क से वर्ष 2015-16 में करीब 184 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था।

Tags :