🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सभी हाउसिंग सोसायटियों को ऑडिट कराना होगा, जरूरी हुआ तो एक्ट में संशोधन

👤
DD
👁 17800 व्यूज
📍 Bhopal
सभी हाउसिंग सोसायटियों को ऑडिट कराना होगा, जरूरी हुआ तो एक्ट में संशोधन
5 मई 2017, सभी हाउसिंग सोसायटियों को रिकार्ड का ऑडिट करना होगा। जरूरी हुआ तो को-आपरेटिव सोसायटी एक्ट में संशोधन करेंगें। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज यह बात कही। मंत्री सारंग एपेक्स बैंक कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। प्रमुख सचिव सहकारिता अजीत केशरी, आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ कविन्द्र कियावत, एम.डी. अपेक्स बैंक प्रदीप नीखरा और उप सचिव प्रकाश खरे इस अवसर पर मौजूद थे।



मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पिछले वर्षों में हाउसिंग सोसायटी द्वारा अपने रिकार्ड के ऑडिट कराने में काफी प्रगति दर्ज हुई है। इसके बावजूद ऐसी सोसायटी जो ऐनकेन तरीके से ऑडिट को टालना चाहती है उनको भी ऑडिट समय पर कराना होगा। इसके लिए सख्त कानूनी प्रावधान करेंगें। जरूरी हुआ तो को-आपरेटिव सोसायटी एक्ट में संशोधन करेंगे। सोसायटी संचालक रिकार्ड की गड़बड़ी को छुपा नहीं पायेंगे। आडिट सभी हाउसिंग सोसायटियों को समय पर कराना जरूरी होगा।



मंत्री श्री सारंग ने अपेक्स बैंक कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की टेबिल पर पहुँच कर उनसे सीधे चर्चा कर बैंक की कार्य-संस्कृति को देखा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अचानक, औचक निरीक्षण में उन्हें कार्यालय में साफ-सफाई, कर्मचारी-अधिकारी की मेज पर करीने से रखी फाइलें, पेपर आदि को रखा देख अच्छा लग रहा है। उन्होंने कार्मिक शाखा के सेक्शन ऑफीसर की अलमारी को खुलवाकर उसमें रखी फाईल और दस्तावेज देखे। मंत्री श्री सारंग ने फाइल ट्रेकिंग सिस्टम के फोल्डर को स्वयं देखा। फाइलों के समय पर मूवमेन्ट होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। मंत्री श्री सारंग ने अलमारियों के अस्थायी पार्टीशन कर कार्यालय हाल में बनाये केबिन की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये।





Tags :