🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

रेलवे ने उतारा अपना पहला हाईटेक जनरल कोच दीन दयालु, ये होंगी सुविधाएं

👤
Admin
👁 18905 व्यूज
📍 1
रेलवे ने उतारा अपना पहला हाईटेक जनरल कोच दीन दयालु, ये होंगी सुविधाएं
जल्द ही ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वालों को भी हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। सामान्य श्रेणी में यात्रा की गुणवत्ता सुधारने के लिए रेलवे ने आज अपना पहला आधुनिक अनारक्षित कोच दीन दयालु उतारा। इसमें पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और जैव-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं। इन बोगियों का उपयोग मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए किया जाएगा।

यहां प्रथम दीन दयालु कोच का उद्घाटन करने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि हमने अपने बजट में इसकी घोषणा की थी। हम इन दीन दयालु कोचों का उन मार्गों पर इस्तेमाल करेंगे, जहां सीटों के लिए भारी मांग है। इस कोच में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल शोधन के अलावा गद्देदार लगेज रैक और कोट हुक बने हैं।प्रभु ने कहा कि हमने इन कोचों में कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जैसे चार्जिंग प्वाइंट, डस्टबिन, सामान रखने के लिए अधिक जगह, एक्वा गार्ड जैसी सुविधाएं आदि। हमने अपने बजट में जो वादे किए थे, उसे पूरे किए। प्रति कोच की अनुमानित लागत करीब 81 लाख रुपए आएगी और चालू वित्त वर्ष में करीब 700 आधुनिक कोचों का विनिर्माण किया जाएगा। इनमें एलईडी लाइटें और आग बुझाने वाले उपकरण भी होंगे।
Tags :