🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्य सचिव अब सिर्फ एमएमएस से ही विभागीय बैठकें करेंगे

👤
DD
👁 17919 व्यूज
📍 Bhopal
मुख्य सचिव अब सिर्फ एमएमएस से ही विभागीय बैठकें करेंगे
5 मई 2017, प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह अब सिर्फ मीटिंग मेनेजमेंट सिस्टम यानी एमएमएस से ही विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। सभी विभागों से कहा गया है कि वे एमएमएस साफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से ही मुख्य सचिव से बैठक की अध्यक्षता करने के लिये अनुरोध करें न कि नस्ती या नोटशीट भेजकर बैठक की तिथि या समय के निर्धारण हेतु अनुरोध करें।



यह एमएमएस साफ्टवेयर एनआईसी ने तैयार किया है तथा इसमें बैठक का एजेण्डा, एजेण्डे के संबंध में संक्षिप्त नोट, संबंधित विभाग के कमेंट एवं विभागीय प्रस्ताव या निर्णय के सुझाव भी जोड़े गये हैं। विभागों को एमएमएस के माध्यम से बैठकों की अध्यक्षता करने का अनुरोध करने के दौरान उक्त बातें भी अपने अनुरोध में शामिल करना होंगी।



इसके अलावा, एमएमएस के माध्यम से प्रस्तावित बैठकों के लिये तीन प्राथमिकता क्रम होंगे। एक, ऐसे प्रस्ताव जो सर्वोच्च प्रााथमिकता के हों यानी जिनका निराकरण सामान्यत: तीन दिवस के भीतर करना हो। दो, उच्च प्राथमिकता वाले प्रस्ताव यानी जिनका निराकरण सामान्यत: दस कार्य दिवस के भीतर करना हो। तीन, सामान्य प्राथमिकता वाले प्रस्ताव यानी जिनका निराकरण सामान्यत: 21 कार्य दिवस के भीतर करना हो।



सभी विभागों के प्रमुखों से कहा गया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी की उपस्थिति अपेक्षित होगी। यदि वे किसी कारणवश शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो तद्विषयक अनुमति मुख्य सचिव से प्राप्त करनी अनिवार्य होगी। बैठक में सहायता हेतु न्यूनतम संख्या में ही अधिकारी उपस्थित रहेंगे।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :