🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

'कबाली' के लिए की कंपनियों ने दी छुट्टी, फिल्म हुई ऑनलाइन LEAK

👤
Admin
👁 19419 व्यूज
📍 1
'कबाली' के लिए की कंपनियों ने दी छुट्टी, फिल्म हुई ऑनलाइन LEAK
रजनीकांत की 'कबाली' का क्रेज साउथ इंडिया में इस कद्र है कि चेन्नई और बेंगलुरु में कुछ कंपनियों ने फिल्म की रिलीज के दिन ऑफिशियल छुट्टी का एलान कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं कि डार्क वेब के कई लिंक्स पर 'कबाली' को डाउनलोड करने और स्ट्रीमिंग करने के ऑप्शन मौजूद हैं।

फिल्ममेकर इसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वेबसाइट पर 'उड़ता पंजाब' और 'सुल्तान' भी लीक हुई थी। राधिका आप्‍टे ने फिल्‍म 'कबाली' के ऑनलाइन लीक होने पर दुख जताया है। 'कबाली' में राधिका, रजनीकांत की पत्‍नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में रजनीकांत ने एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। राधिका से जब 'कबाली' के ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में पता नहीं था।

बेंगुलुरु की Opus Waterproofing और चेन्नई की Fyndus India Pvt Ltd ने बकायदा नोटिस जारी कर अपने एम्पॉलाइज को 22 जुलाई की छुट्टी है। हालांकि लीक होने से टिकट बुकिंग पर अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ज्यादातर शो के सारे टिकट बिक गए।

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ थिएटर्स में एक टिकट 500-600 रुपए में बिक रहा है। उर्वशी डिजिटल 4K सिनेमा बेंगलुरु में ऑनलाइन टिकट बेच रही है। अमेरिका के 500 सिनेमाघरों में भी फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन को रिलीज किया जा रहा है। वहां पिछले तीन हफ्तों से बुकिंग हो रही है।

मूवी के प्रोडयूसर कलाईपुली थानु के मुताबिक, 'कबाली' के लिए 500 स्क्रीन केवल यूएस में होंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब कोई इंडियन मूवी दुनियाभर में 5000 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। यह मूवी मलेशिया, चाइनीज और थाई लैंग्वेज में डब की गई है।

बता दें कि 'कबाली' ने रिलीज से पहले ही सैटेलाइट और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 200 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि मूवी 160 करोड़ के बजट में बनी है।
Tags :