🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मेडिकल कालेजों की खाली सीटों को भरने की नवीन प्रक्रिया निर्धारित

👤
DD
👁 17893 व्यूज
📍 Bhopal
मेडिकल कालेजों की खाली सीटों को भरने की नवीन प्रक्रिया निर्धारित
9 मई 2017, प्रदेश के शासकीय स्वशासी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम डिग्री/डिप्लोमा कालेजों तथा निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा स्नातकोत्तर मेडिकल कालेजों में काउन्सिलिंग के अंतिम चरण के दिन चयनित विद्यार्थियों द्वारा अपनी सीट छोडऩे पर उन सीटों को अन्य आवेदकों से भरे जाने की राज्य शासन ने नई प्रक्रिया तय कर दी है। नई प्रक्रिया के अनुसार, रिक्त हुई सीटों को उन उम्मीदवारों से भरा जायेगा एक, जोकि रजिस्टर्ड हैं एवं उन्हें पूर्व की काउन्सिलिंग के चरणों में कोई सीट आवंटित नहीं हुई हो। दो, ऐसे रजिस्टर्ड अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व की काउन्सिलिंग के चरण में आप्ट फार वेटिंग का आप्शन दिया है। तीन, ऐसे रजिस्टर्ड अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व की काउन्सिलिंग चरणों में च्वाईस फिलिंग नहीं की है। चार, ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व के चरणों की काउन्सिलिंग में उनको आवंटित सीट पर प्रवेशित हैं तथा उनके द्वारा विलिंगनेस टु अपग्रेड का विकल्प चयनित किया है।



इसी प्रकार, रिक्त सीटों पर ये अभ्यर्थी अपात्र होंगे जैसे एक, ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व की चरणों की काउन्सिलिंग में उनको आवंटित सीट पर प्रवेश नहीं लिया है। दो, ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व के चरणों की काउन्सिलिंग में आवंटित सीट पर प्रवेश लेने के उपरांत त्यागपत्र दिया गया है। तीन, ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व के चरणों की काउन्सिलिंग में उनको आवंटित सीट पर प्रवेशित हैं तथा उनके द्वारा विलिंगनेस टु अपग्रेड का विकल्प चयनित नहीं किया गया है।





- डॉ नवीन जोशी
Tags :