🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

खनिज विभाग ने लगाया 18 लाख रुपए का जुर्माना, वसूली के लिए दिया नोटिस

👤
DD
👁 18486 व्यूज
📍 Bhopal
खनिज विभाग ने लगाया 18 लाख रुपए का जुर्माना, वसूली के लिए दिया नोटिस
17 मई 2017, हबीबगंज स्टेशन परिसर में अनुमति से 18 हजार घनफीट अधिक खुदाई कर बंसल कंपनी ने कामर्शियल कॉम्पलेक्स के बेसमेंट का निर्माण करने के मामले में की गई जांच में पुष्टि होने पर कंपनी द्वारा इसे स्वीकार करने के बाद खनिज विभाग ने 18 लाख रुपए खनिज रायल्टी जमा करने का नोटिस थमा दिया है। खनिज विभाग ने कंपनी को नोटिस मंगलवार को जारी किया है।



जिला खनिज अधिकारी राजेंद्र सिंह परमार ने बताया कि कंपनी पर यह जुर्माना रायल्टी राशि जमा न कराने के चलते किया गया है। कंपनी के लोगों ने जांच अधिकारियों को मौके पर मुरम व कोपरा का ढेर भी दिखा दिया है। इससे अवैध रूप से उत्खनन की पुष्टि नहीं हो रही है। इसके चलते यह जुर्माना तय किया गया है।



यह है मामला

बंसल पाथवे हबीबगंज लिमिटेड हबीबगंज स्टेशन परिसर में कमर्शियल कॉम्पलेक्स के बेसमेंट निर्माण के लिए कोपरा और मुरम की खुदाई कर रहा है। यहां तीन बेसमेंट के निर्माण के लिए कुल 80 हजार घनफीट की खुदाई की जानी है, लेकिन कंपनी ने सिर्फ 2 हजार घनफीट खुदाई की ही मंजूरी खनिज विभाग से ली। बंसल ग्रूप ने सिर्फ खुदाई और खनिज पदार्थ को दूसरे स्थान पर जमा करके रखने के लिए परिवहन की मंजूरी ली थी। इस खनिज को रेलवे के निर्माण कार्य में इस्तेमाल करने की बात कही गई है, लेकिन इस खनिज को 2 रुपए घनफीट की दर से बाजार में बेचा जा रहा है। जब इस मामले की शिकायत हुई तो खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरविंद वाजपेई और जिला खनिज अधिकारी आरएस परमार ने मौके की जांच की। इसमें पता चला कि 2 हजार घनफीट की मंजूरी की तुलना में 10 गुना यानि 20 हजार घनफीट से अधिक खुदाई मौके पर की गई है। जांच में प्राइवेट डंपर संचालक कोपरा भरकर ले जाते मिले थे। हालांकि कंपनी के अधिकारियों ने कोपरा व मुरम का स्टॉक दिखाने के बाद जांच दल ने अवैध उत्खनन के मामले को रायल्टी चोरी में बदल दिया है और रायल्टी वसूली की जा रही है।



Tags :