🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विधान सभा अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष द्वारा केन्‍द्रीय मंत्री श्री दवे के निधन पर शोक व्‍यक्‍त

👤
DD
👁 18395 व्यूज
📍 Bhopal
विधान सभा अध्‍यक्ष एवं उपाध्‍यक्ष द्वारा केन्‍द्रीय मंत्री श्री दवे के निधन पर शोक व्‍यक्‍त
18 मई, 2017, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. राजेन्‍द्र कुमार सिंह ने मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा सदस्‍य एवं केन्‍द्रीय पर्यावरण राज्‍यमंत्री अनिल माधव दवे के असामायिक निधन पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍हें भावभीनी श्रद्धां‍जलि अर्पित की है।



विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दवे एक चिंतक,

विचारक एवं कुशल संगठन कर्ता थे। नदी संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्द्धन के लिए श्री दवे ने उल्‍लेखनीय योगदान दिया था। उन्‍होंने कहा कि श्री दवे का व्‍यक्तित्‍व एवं कृतित्‍व सदैव

स्‍मरणीय रहेगा।



विधान सभा उपाध्‍यक्ष डॉ. सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री दवे सरल, सहज

और मृदु व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। उनका असामायिक निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है ।

विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. शर्मा एवं उपाध्‍यक्ष डॉ. सिंह ने परमात्‍मा से दिवंगत की

आत्‍मा को शांति प्रदान करने तथा शोक-संतप्‍त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Tags :