🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

\'मन की बात\' में पीएम ने किया आपातकाल को याद

👤
Admin
👁 18724 व्यूज
📍 1
\'मन की बात\' में पीएम ने किया आपातकाल को याद


नई दिल्ली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के 21वीं बार अपने मन की बात की। इस कार्यक्रम की शुरुआत पीएम ने मानसून के साथ ही। उन्‍होंने किसानों को अच्‍छे मानसून की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने इसरों की हाल की सफलता का जिक्र करते हुए उन छात्रों को भी बधाई दी जिनके बनाए सैटेलाइट अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए गए।



पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश को नई ऊंचाईयों तक लेकर जा रहे हैं। नई पीढ़ी वैज्ञानिक बनने का सपना देखें। ISRO ने कम लागत और सफलता की गारंटी के चलते दुनिया में ख़ास जगह बना ली है। एक साथ 20 सैटेलाइट भेजना बड़ी कामयाबी है।



प्रधानमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जन की बात बनी। उन्होंने कहा कि 16 जून को वायुसेना के लड़ाकू दस्ते में महिलाएं शामिल हुईं। बेटी ने हमे गौरव दिलाया।



इसके बाद योग दिवस का जिक्र करते हुए जनता से अपील की कि योग की मदद से मधुमेह से लड़ने की तरफ काम शुरू करें। उन्‍होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि #YogaFightsDiabetes के साथ अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करें या मुझे NarendraModiApp पर भेजें।



इसके साथ ही उन्‍होंने 26 जून 1975 को याद करते हुए इमरजेंसी के हालातों का जिक्र किया।
Tags :