🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आखिरी बार मुंबई से रवाना हुआ आईएनएस विराट, भावुक हुई नेवी

👤
Admin
👁 18213 व्यूज
📍 1
आखिरी बार मुंबई से रवाना हुआ आईएनएस विराट, भावुक हुई नेवी
इस साल के अंत में सेवा से हटने जा रहे भारत के विशाल विमानवाहक पोत आईएनएस विराट आज दोपहर आखिरी बार मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना हुआ। इस नौसैनिक पोत की सेवानिवृति से पहले यह उसकी आखिरी जलयात्रा है। वह कोचीन शिपयार्ड के एसेंशियल रिपेयर्स एंड ड्राई डॉकिंग (ईआरडीडी) के लिए रवाना हुआ है।

पश्चिमी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पोत का दौरा किया और उसके रवाना होने से पहले क्रू के सदस्यों से बातचीत की। पश्चिमी नौसैनिक कमान के हेलीकॉप्टरों और ?फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट? ने पत्तन से इस विशाल पोत को विदा किया।एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह नौसेना के लिए एक भावुक क्षण था, क्योंकि आईएनएस विराट आखिरी बार अपनी ताकत से मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड से रवाना हो रहा था। ईआरडीडी के पूरे हो जाने पर पोत को वापस किसी सहारे के जरिए मुंबई लाया जाएगा। आईएनएस विराट 12 मई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। ?सी हैरियर? (वाइट टाइगर - लड़ाकू विमान), ?सीकिंग 42बी? (हार्पून - पनडुब्बी निरोधक हेलीकॉप्टर) और ?सीकिंग 42सी? (कमांडो वाहक हेलीकॉप्टर) और ?चेतक? (एंजेल्स -एसएआर हेलीकॉप्टर) जैसे विमान आईएनएस विराट पर तैनात किए जाते थे। ?सी हैरियर? बेड़ा भी मई 2016 में गोवा में सेवानिवृत हुआ था ।
Tags :