🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

स्वर्गीय अनिल माधव दवे पंचतत्व में विलीन

👤
DD
👁 18743 व्यूज
📍 Bhopal
स्वर्गीय अनिल माधव दवे पंचतत्व में विलीन
19 मई 2017, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का आज होशंगाबाद जिले में नर्मदा तट (बांद्राभान) में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्री दवे के छोटे भाई श्री अभय दवे ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। श्री दवे की इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार बांद्राभान में किया गया। वे प्रति दो वर्ष में इसी स्थान पर नदी जल महोत्सव का आयोजन करते थे।



बांद्राभान में स्वर्गीय अनिल माधव दवे को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती, केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत, केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन, केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित सांसद एवं विधायक मौजूद थे



स्वर्गीय श्री दवे की अंत्येष्टि में जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र बांद्राभान में हुए शामिल

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय अनिल माधव दवे की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसके पहले जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने आज प्रात: विमानतल पर केन्द्रीय रसायन, उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की अगवानी की। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के बांद्राभान प्रवास में साथ रहे। जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने स्वर्गीय दवे की अंत्येष्टि में पहुँचे अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से भी भेंट की।
Tags :